सिरसाढ़ गांव के राजकीय स्कूल में मंगलवार को शिक्षकों ने परिसर में पौधारोपण किया। शिक्षकों ने बीईओ बसंत ढिल्लो के नेतृत्व में स्कूल परिसर में त्रिवेणी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया।
बीईओ बसंत ढिल्लो ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को पेड़ पौधों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। जीवन के संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण करना अनिवार्य है।



