Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में जन संघर्ष मंच और मजदूर मिस्त्री यूनियन के तत्वावधान में श्रम दिवस पर सभा का आयोजन

8 घंटे के श्रम दिवस के लिए दी गई थीं कुर्बानियां : सुनीता त्यागी

गोहाना :-1 मई : जन संघर्ष मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि 8 घंटे के अधिकतम श्रम दिवस के लिए बेशुमार कुर्बानियां दी गई थीं । वह मंच और मजदूर मिस्त्री यूनियन के तत्वावधान में रोहतक रोड के लेबर चौक में श्रम दिवस पर हुई सभा को संबोधित कर रही थीं।

दोनों संगठनों ने पार्क रोड पर आर. ओ.बी. के निकट तथा पानीपत चुंगी पर स्थित लेबर चौकों में भी श्रमिकों का मार्गदर्शन किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मजदूर मिस्त्री यूनियन के उपाध्यक्ष और रिटायर्ड प्रिंसिपल रघुबीर विरोधिया ने शिकागो के शहीदों के संघर्ष पर प्रकाश डाला। जन संघर्ष मंच की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सूरजभान चहल ने कहा कि वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था में एक मजदूर दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन फिर भी उसके हालात बद से बदतर होते जाते हैं।

इस अवसर पर मदन अत्री, रमेश सैनी, रमेश नूरनखेड़ा, बिजेंद्र सैनी, मनदीप कोहला आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button