गोहाना की आई. टी. आई. के कारपेंटर इंस्ट्रक्टर जितेंद्र दांगी की तीसरी पुण्यतिथि पर की गौमाता की सेवा
गोहाना :-30 अप्रैल : शहर की आई. टी. आई. के कारपेंटर इंस्ट्रक्टर जितेंद्र दांगी की तीसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार को पानीपत रोड पर स्थित लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला की सेवा की गई। कार्यक्रम के लिए संयुक्त तत्वावधान गौशाला के नियंता राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट और आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे का रहा।
जितेंद्र दांगी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी के बड़े बेटे थे । कोरोना की दूसरी लहर में 30 अप्रैल 2021 को जितेंद्र दांगी स्वर्ग सिधार गए थे |पुण्यतिथि पर गौशाला में हुए कार्यक्रम का संयोजन गौशाला के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी और महासचिव प्रेम लाल आर्य के साथ मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया।
परिजनों के साथ मोर्चे की टीम आजाद सिंह दांगी के मार्गदर्शन में गौशाला में पहुंची। वहां नीम का पौधा रोपा गया। साथ में गौमाता के लिए हरा चारा, सतनजा और गुड़ तो पक्षियों के लिए बाजरा भेंट किया गया ।
इस अवसर पर मुखत्यार सिंह दांगी, रितिक दांगी, पुष्पेंद्र दांगी, राम निवास पांचाल, मदन लाल शर्मा, सुरेश कुमार, सोनू सैनी आदि भी उपस्थित रहे।



