GohanaPolitics

भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि एक अच्छा समाज देश-प्रदेश की उन्नति के लिए आवश्यक है।

गोहाना :- भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि एक अच्छा समाज देश-प्रदेश की उन्नति के लिए आवश्यक है। देश में पश्चिमी संस्कृति बढ रही है, जो कि गलत है। बच्चे व युवाओं में आगे बढ़ने की होड़ लगी है। स्वार्थों की पूर्ति के लिए मूलभूत संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। बच्चों को अपने संस्कारों को अपनाना चाहिए। संस्कार के बिना जीवन में कुछ भी नहीं है। वह बिचपड़ी गांव में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम लगातार कम होता जा रहा है। कोर्ट-कचहरी व पुलिस थानों में भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आज समाज को अच्छे लोगों की जरूरत है, जो समाज को एकजुट करने में मदद करें। जो लोग नौकरी व बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी से मुक्त हो चुके हैं, उन्हें अवश्य सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button