गोहाना :-बरोदा गांव में घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी गई। युवक की शिकायत पर बरोदा थाना की पुलिस ने गांव के दो भाइयों पर हमला करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बरोदा गांव निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे वह ताऊ महेंद्र, दादा कर्मबीर व दादी के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही प्रिंस डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद उसने डंडे से हमला कर दिया। उसकी दादी ने बीचबचाव किया तो प्रिंस का भाई सचिन भी वहां आ गया। उन्होंने उसकी ताऊ पर भी डंडे से वार किया। पड़ोसी वहां आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर से चले गए। परिजनों ने उसे, उसके दादा व ताऊ को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



