Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के न्यात गांव में जमीन के विवाद में व्यक्ति ने अपने भाई को पहले ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का किया प्रयास, फिर चलाई गोली

 

गोहाना :-28 अप्रेल : गोहाना क्षेत्र के गांव न्यात में जमीन के विवाद में व्यक्ति ने अपने भाई को पहले ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का प्रयास किया। इसमें वह किसी तरह से बच गया तो उस पर दोनाली बंदूक से फायर किया। उसने ट्रैक्टर की आड़ लेकर किसी तरह से खुद को बचाया। जुलाई 2022 में भी उस पर गोलियां चलाई गई थी। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। गोहाना थाना सदर पुलिस ने कसे दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गोहाना क्षेत्र के गांव न्यात के संदीप ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा शमशेर है, उसके बाद मनोज व सबसे छोटा वह है। उसका बड़े भाई शमशेर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर शमशेर उसके साथ बार बार झगड़ा करता है। इससे पहले शमशेर ने 13 जुलाई 2022 को उस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी। इसमें उसके खिलाफ 307 IPC का केस चल रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संदीप ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इस समय उसका भाई शमशेर जमानत पर आया हुआ है। उसने बताया कि 27 अप्रैल दोपहर बाद करीब 2.15 बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। उसने देखा कि शमशेर उसके खेत मे जबरदस्ती ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। शमशेर की पत्नी सुमित्रा व दो अन्य व्यक्ति वहां पर पेड़ के नीचे बैठे थे। वह व उसकी पत्नी शमशेर को रोकने के लिए उसके पास गए थे।

संदीप का आरोप है कि शमशेर ने उसे जान से मारने की नीयत से उसको ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। वह इससे बच गया तो शमशेर की पत्नी दोनाली बंदूक लेकर आयी और उसने बंदूक अपने पति शमशेर को दे दी। इसके बाद शमशेर ने उसे जान से मारने की नीयत से संदीप पर गोली चला दी। उसने किसी तरह ट्रैक्टर की आड लेकर जान बचाई। उसने इस पूरी वारदात को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है।

थाना गोहाना सदर के ASI जगदीश के अनुसार पुलिस ने संदीप की शिकायत पर शमशेर व अन्य के खिलाफ धारा 307,34 IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button