CrimeGohana

देवीपुरा में पेंशन के रुपए देने से मना करने पर पत्नी व पुत्रवधू ने बुजुर्ग की डंडों से पीटा

बुजुर्ग ने शहर थाना में शिकायत दी। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना से पेंशन आया हुआ है।

गोहाना :-शहर के देवीपुरा में पेंशन के रुपए देने से मना करने पर पत्नी व पुत्रवधू ने बुजुर्ग की डंडों से पिटाई कर दी। इसको लेकर बुजुर्ग ने शहर थाना में शिकायत दी। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना से पेंशन आया हुआ है। करीब चार महीने पहले एक्सीडेंट में उसकी टांग टूट गई। इसके चलते वह चलने-फिरने के योग्य नहीं है। आरोप है कि उसकी पत्नी व उसके बड़े बेटे की पुत्रवधू उसे दोनों बेटों सहित तंग करती हैं। इसके चलते उसके दोनों बेटों को घर से निकाला हुआ है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जबकि उसकी पुत्रवधू उसके बेटे से झगड़ा करके दिल्ली में मायके में रहती है। रामनिवास के अनुसार वह 2 जुलाई को घर पर था। उसकी पत्नी भी वहीं थी। उसी समय उसकी पुत्रवधू वहां आई और उससे रुपए मांगने लगी। इस पर उसने कहा कि उसका इलाज चल रहा और वह रुपए नहीं दे सकता। इसको लेकर उसकी पत्नी व पुत्रवधू ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया। दोनों ने उसे कहा कि अब तो वह बच गया, अगर उन्हें रुपए नहीं देगा तो उसे जान से मार देंगे। बाद में उसने अपने लड़के को बुलाकर सिविल अस्पताल में इलाज कराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button