गीता विद्या मंदिर की साप्ताहिक बालसभा में बच्चों ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य की दी प्रस्तुति
गोहाना :-27 अप्रैल : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में शनिवार को साप्ताहिक बालसभा में एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम विवेकानंद सदन के तत्वावधान में हुआ | संयोजन म्यूजिक टीचर रजनी ने किया। मंच संचालन शिक्षिका रीना खासा और सोनिया जावा ने किया।
एकल नृत्य खुशी, दीपांशी, अंशिका, प्रतिज्ञा, आंचल, वंशिका, रिद्धि, भाविका, आशमी, आर्या, मानसी, इति ने किया। समूह नृत्य मानसी, कामना, इशिका, यशिका, हंसिका, प्रियांशी, नितिक्षा, मानवी, श्रेया, कनिका, प्रियांशी, मानवी, तनु, कल्पना, रीना, अनु, जिया, यशिका, पारुल, मानसी, सान्वी, यशिका, नैन्सी, नव्या, हर्षिता, खुशी, पूर्वी, अनुष्का, यशिका, गर्वित, गरिशा, यशिका और तान्या ने किया ।
मुस्कान, अनुष्का, छवि, दिवांशी, दीपांशी, दीक्षा, रिजुल, अवंतिका, अंजलि, हिनल, चिराग और इराज द्वारा कथा रोचक ढ़ंग से प्रस्तुत की गई ।

