Breaking NewsGohanaHealthSocial

राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा-सब कुछ देते हैं पेड़, हम बस उन्हें लगाएं और संभालते रहे

गोहाना :-25 अप्रैल : पेड़ हमें वह सब कुछ देते हैं जो जीने के लिए जरूरी है। पेड़ न केवल सांस लेने के लिए वायु देते हैं अपितु भोजन के मुख्य स्रोत भी पेड़ ही हैं। हमें केवल इतना भर करना है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उन्हें नियमित रूप से संभालते रहने का संकल्प करें।

यह टिप्पणी राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने की। वह पानीपत रोड पर स्थित लावारिस पीडित गौमाता गौशाला के प्रांगण में पौधारोपण कर रहे थे। पौधारोपण की अध्यक्षता ट्रस्ट के महासचिव प्रेम लाल आर्य ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि वक्त की मांग है कि हम पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर डालें। प्रेम लाल आर्य ने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए पेड़ों को संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने जोर दे कर कहा कि हरे पेड़ किसी भी अवस्था में काटे नहीं जाने चाहिएं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य आजाद सिंह दांगी, अशोक आर्य, मोनू सैनी आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button