Breaking NewsGohanaPolitics

देश का पी. एम., प्रदेश का सी.एम. बी.सी.ए. से तो हैं : जांगड़ा

गोहाना :-21 अप्रैल : दस में एक भी सीट पर किसी बैकवर्ड नेता को भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पार्टी का जोरदार बचाव किया । उन्होंने कहा : देश का पी.एम., प्रदेश का सी.एम. भी तो बी.सी.ए. से ही हैं, इससे बड़ा प्रतिनिधित्व और क्या होगा ?

रामचंद्र जांगड़ा गोहाना में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। राज्यसभा सांसद ने बी.सी.ए. की अनदेखी के आरोप पर कहा कि मैं भी तो बी.सी.ए. से हूं। सी.एम. नायब सिंह सैनी के भी बी.सी.ए. से होने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि घर की बही, काका लिखनिया ।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे, वे परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की सब सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

जजपा से गठबंधन को ले कर उन्होंने कहा कि जब तक साथ थे, हम ने अच्छे से अच्छा करने का प्रयास किया। अब वे अलग चुनाव लड़ रहे हैं और हम अलग लड़ रहे हैं। उन्हें अपना पता लग जाएगा, हमें अपना पता लग जाएगा।

भाजपा के उम्मीदवारों को जजपा द्वारा उधार के बताने पर राज्यसभा सांसद जांगड़ा ने कहा कि हमें उधार के तो मिल गए, उनको तो वे भी नहीं मिल रहे हैं ।

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी पर रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, पार्टी असमंजस में है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button