Breaking NewsCrimeState

पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे में JJP नेत्री बिमला के बेटे ने अपनी दूसरी पत्नी का मर्डर कर दिया; राहुल 3 शादियां कर चुका है।

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे में JJP नेत्री बिमला के बेटे राहुल ने अपनी दूसरी पत्नी आशा रानी का मर्डर कर दिया। महिला को पति की तीसरी शादी के बाद में पता चल गया था। जिसके बाद राहुल ने उसके सिर पर डंडा मारा, जिसमें वह खून से लथपथ हालत में अचेत होकर नीचे गिर गई। राहुल 3 शादियां कर चुका है।

जानकारी के अनुसार, गोहाना निवासी रामचंद्र ने बताया की उसकी बेटी आशा रानी (29) अपने बच्चों के साथ पिछले डेढ़ साल से उनके पास गोहाना में रह रही थी। मंगलवार को उसकी बेटी को पति राहुल के किसी अन्य महिला के साथ रहने की सूचना मिली। महिला को पकड़ने के लिए उसकी बेटी अपने पिता रामचंद्र व 4 वर्षीय बेटे के साथ दोपहर बाद लगभग 4 बजे मतलौडा पहुंची।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसकी बेटी आशा ने अपने पिता रामचंद्र उनके घर से कुछ दूरी पहले ही खड़ा कर दिया। इसके बाद वह अपने पति के घर पहुंची। इसके कुछ ही देर बार उनका आपस में झगड़ा हो गया। राहुल ने आशा के सिर में डंडे से वार किया। जिससे आशा घायल हो कर फर्श पर गिर गई। राहुल मौके से फरार हो गया। अचेत अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की है 3 पत्नियां
पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल की 3 पत्नियां है। राहुल की पहली पत्नी रीना से शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी है। इससे अलग 2 महिलाओं को और अपने साथ रख रहा था। इसी बात को लेकर पहली पत्नी द्वारा केस किया हुआ है, जो अब अपने मायके में रह रही है।

साल 2014 में राहुल उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले आया। इसके बाद आशा के 2 बच्चे है। बड़ा 4 वर्षीय बेटा परीक्षित व एक डेढ़ साल की बेटी है। आशा को सूचना मिली थी की राहुल किसी तीसरी पत्नी को घर ले आया और अब दोनों घर पर ही रह रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button