Breaking NewsGohanaSocial
जे.सी. आई. गोहाना स्टार की एल.डी.एम.टी.में पहुंचे जींद से मनीष सिंगला
गोहाना :-18 अप्रैल : जे. सी. आई.-गोहाना स्टार के सदस्यों के लिए लोम डेवलपमेंट मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम (एल. डी. एम. टी.) का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जींद से ट्रेनर मनीष सिंगला पहुंचे।
एल.डी.एम.टी. की अध्यक्षता जे.सी.आई.-गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा ने की। मार्गदर्शन लकी ठकराल और पंकज कटारिया का रहा। जे.सी.आई. के प्रशिक्षित हुए सदस्य नीरज मेहता, विजय बत्रा, अनिल मेहता, साजन कपूर, विनोद शर्मा, हर्ष सिंधवानी, पवन राजपाल, मनोज सरदाना और सुशील मेहता रहे ।
मनीष सिंगला ने प्रशिक्षु सदस्यों को जे.सी.आई. इंडिया की गतिविधियों और नित्य हो रहे नए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम के अधिकारियों को कैसे आगे बढ़ना है और किस प्रकार से अपने संग नए सदस्यों को जोड़ना है।



