Breaking NewsEducationPoliticsSocialSonipat

यूपीएससी में 60वां रैंक लेने वाले अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अपने फोन से करवाई मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की बातचीत अभिमन्यु मलिक को अपने प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा के लिए किया प्रोत्साहित

सोनीपत :-18 अप्रैल:  अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (यूपीएससी) में 60वां रैंक हासिल करने वाले जुआं माहरा गांव के होनहार युवक अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूप से बधाइयां दी हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अभिमन्यु के आवास पर पहुंचकर अपने मोबाईल से उनकी मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत करवाई, जिसमें उन्होंने अभिमन्यु को प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा के लिए खासतौर पर प्रोत्साहित किया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा विशेष रूप से अभिमन्यु मलिक को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने यूपीएससी में चयनित अभिमन्यु को मिठाई खिलाते हुए दिल की गहराइयों से बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का बधाई संदेश देते हुए उनकी मोबाईल पर अभिमन्यु से बात करवाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहे हैं। यूपीएससी में इतनी अच्छी रैंक हासिल करना  बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभिमन्यु ने प्रदेश के युवाओं के लिए उदाहरण बनने का काम किया है, जिन्हें प्रेरणास्त्रोत बनाकर हमारे युवा आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुख्यमंत्री ने अभिमन्यु के माता-पिता तथा अन्य परिजनों को भी बधाई दी कि उनके पुत्र ने देशभर में उनका नाम रोशन किया है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिमन्यु को बधाई देते हुए उनकी इच्छा जानने का प्रयास किया कि वे किस क्षेत्र में सेवाएं देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अभिमन्यु को अपने प्रदेश की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी के माध्यम से जनसेवा का बेहतरीन अवसर मिलता है। हर किसी को यह अवसर नसीब नहीं होता। जिनको यह मौका मिले उन्हें उसका सदुपयोग करते हुए समर्पित भाव से जनसेवा करनी चाहिए। यूपीएससी में सफलता का अर्थ ही योग्यता को परिभाषित करता है। उन्होंने अभिमन्यु को प्रोत्साहन दिया कि वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ अपने प्रदेश व प्रदेशवासियों को प्रदान करने का प्रयास करें।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अभिमन्यु व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि अभिमन्यु ने अपने गांव व माता-पिता सहित पूरे जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सोनीपत शिक्षा के हब के रूप में स्थापित हो चुका है, जिसकी ज्वलंत मिसाल अभिमन्यु ने प्रस्तुत की है। हमारे युवा हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हम किसी से कम नहीं है। यूपीएससी के परिणामों में हर बार हमारे सोनीपत के युवा सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सहित हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात कार्यरत है। युवाओं को बेहतरीन सुविधाएं व अवसर प्रदान किये जा रहे हैं, ताकि वे आसमान की ऊंचाइयों को छू सकें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button