बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के एम. एस. एम आयुर्वेद संस्थान में हवन का आयोजन
जीवन शैली को हिस्सा बनाएं आयुर्वेद को : प्रो. सुदेश
गोहाना :-16 अप्रैल : बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के एम. एस. एम आयुर्वेद संस्थान में मंगलवार को हवन का आयोजन किया गया। महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो सुदेश ने मुख्य यजमान के रूप में आहुति डाली। प्रो सुदेश ने आह्वान किया कि आयुर्वेद को रोजमर्रा की जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।
गुरुकुल झज्जर से आचार्य विजयपाल ने पूरे वैदिक विधि विधान से हवन संपन्न कराया। उन्होंने उपस्थित जन को यज्ञ की महिमा तथा वैदिक संस्कृति से अवगत कराया । यज्ञ उपरांत भगत फूल सिंह को नमन करते हुए वी.सी. प्रो सुदेश ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने पुरोधा भगत फूल सिंह के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है ।
वी.सी. प्रो सुदेश ने संस्थान के औषधि निर्माण केंद्र का निरीक्षण भी किया । उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार प्रयत्नशील है। रजिस्ट्रार डॉ नीलम मलिक ने भी हवन में भाग लिया। स्वागत संबोधन प्रिंसिपल डॉ. एस.पी. गौतम ने किया ।


