जे.सी.आई. एलुमनी क्लब (जे.ए.सी.) की नेशनल वाइस चेयरपर्सन का दो दिन का हरियाणा दौरा गोहाना से प्रारंभ
गोहाना :-15 अप्रैल : जे.सी.आई. एलुमनी क्लब (जे.ए.सी.) की नेशनल वाइस चेयरपर्सन अंजलि गुप्ता बत्रा ने दो दिन के हरियाणा दौरे की शुरुआत गोहाना से की। वाइस चेयरपर्सन ग्वालियर से आईं।
अंजलि गुप्ता बत्रा का गोहाना पहुंचने पर स्वागत जे.सी.आई. के जोन चेयरमैन नीरज मेहता ने किया। अपने दो दिवसीय दौरे में नीरज मेहता के साथ नेशनल वाइस चेयरपर्सन पानीपत, करनाल, असंध, सफीदों, जींद और भिवानी जा कर वहां के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। अंजलि गुप्ता बत्रा इकाइयों के कार्यों की समीक्षा करेंगी।
नेशनल वाइस चेयरपर्सन ने गोहाना में सर्वप्रथम जे.सी.आई.-गोहाना स्टार के सदस्यों से भेंट की |परियोजना निदेशक हैप्पी ग्रोवर, विनोद शर्मा और विजय बत्रा रहे । मार्गदर्शन विशाल गोयल, मुकेश देवगन, सुशील मेहता, शंटी बावा, राजन मल्होत्रा, मनोज सरदाना, अनिल मेहता, पवन राजपाल और सुनील राजपाल ने किया ।
नेशनल वाइस चेयरपर्सन गोहाना-जींद मार्ग पर श्रीराम शरणम मंदिर में पहुंचीं। वह ठसका गांव स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला में भी गईं। वहां उन्होंने तुलादान भी किया । जे. ए. सी. की वाइस चेयरपर्सन ने गोहाना शहर में सड़कों के किनारे जूस और छोले-कुलचे के ठेले लगाने वालों को 10 बड़े छाते भेंट किए। ये छाते जे.सी. आई. – गोहाना स्टार की तरफ से ठेले वालों को धूप से बचाव के लिए प्रदान किए गए।
अंजलि गुप्ता बत्रा ने हरियाणवी दामण और कुर्ते का उपहार स्वीकार किया तथा उसे पहन कर वेलकम केक भी काटा। नेशनल वाइस चेयरपर्सन का अभिवादन नमिता मेहता, ममता मेहता, सीमा गोयल, कीर्ति बावा, एकता गोयल, अनिता देवगन, दिव्या ग्रोवर, राखी कपूर, वैशाली ‘बत्रा, पूजा राजपाल, शालू सरदाना और अनु मेहता ने किया ।



