Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में खेत-मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर हमला

 

गोहाना :-14 अप्रैल : रविवार को शहर के सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम के निकट हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल निम्बडिया पर हमला कर दिया गया। उन्होंने यह हमला करने का आरोप भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उन्होंने हमले की शिकायत पुलिस को की है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अनिल निंबडिया पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अत्यन्त नजदीकी हैं। वह गोहाना में देवी नगर में रहते हैं। पहले उनके पिता राजा निंबडिया और उसके बाद उनके छोटे भाई सुनील निंबडिया गोहाना नगर परिषद के पार्षद रह चुके हैं । खेत मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जब वह पैदल भगवान परशुराम आश्रम के समीप से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक पर आए चार अनजान लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन पर कई प्रहार किए। वह मौके पर बेसुध हो गए। उनके सिर पर चोट लगी है। अनिल निंबडिया का कहना है कि उन पर हमला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button