जन चेतना मंच, जन संघर्ष मंच और समतामूलक महिला संगठन ने संविधान निर्माता की उक्तियों की अंबेडकर चौक में लगाई प्रदर्शनी
गोहाना :-14 अप्रैल : जन चेतना मंच, जन संघर्ष मंच और समतामूलक महिला संगठन ने रविवार को संविधान निर्माता के जीवनकाल की मुख्य उक्तियों पर आधारित एक प्रदर्शनी अंबेडकर चौक में लगाई। यह प्रदर्शनी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई ।
संविधान निर्माता के विचारों से जनसामान्य को अवगत करवाने के लिए उक्त तीनों संगठन हर साल उनकी जयंती पर उनके चौक में प्रदर्शनी लगाते हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण स्वयं अंबेडकर की उक्तियों का प्रदर्शन रहता है। इस बार लगातार 12वां वर्ष रहा जब यह प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जन चेतना मंच के संस्थापक डॉ. सी.डी. शर्मा ने किया। संयोजन समतामूलक महिला संगठन की प्रदेश संयोजक डॉ. सुनीता त्यागी ने किया। रिटायर्ड प्रिंसिपल रघुबीर विरोधिया ने संविधान निर्माता के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मनदीप कोहला, सूरजभान चहल, अशोक जांगड़ा, अवधेश बाबू, प्रदीप त्यागी, डॉ. भीम सिंह, सतपाल एल.टी., भलेराम नरवाल आदि भी मौजूद रहे ।


