Breaking NewsGohanaSocial
दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक बलराज ने सेंटर में दिव्यांग बच्चों संग बनाया अपना जन्मदिन
गोहाना :-14 अप्रैल : अपना सम्पूर्ण जीवन दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित कर देने वाले स्पेशल टीचर और दिव्यांग सेवा समिति के संस्थापक बलराज ने रविवार को अपना जन्मदिन भी दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे ही उनका असली परिवार हैं तथा उनके चेहरे पर मुस्कान खिलना उन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है। दिव्यांग सेवा समिति शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित रेलवे कॉलोनी में दिव्यांग बच्चों के लिए सेंटर का सफल संचालन कर रही है। इसी सेंटर में स्पेशल टीचर बलराज दिव्यांग बच्चों के साथ अपना 44वां जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटियां-ज्योति और अंतिम भी थीं। इस आयोजन में अशोक कुमार, पूनम, सोनिया, पूजा आदि भी उपस्थित रहे ।



