आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने गोहाना में संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती मनाई
अंबेडकर थे न्याय और समानता के अग्रदूत : जगबीर मलिक
गोहाना :-14 अप्रैल : गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने रविवार को कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर न्याय और समानता के अग्रदूत थे। वह आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुए जयंती समारोह में मुख्य वक्तव्य दे रहे थे। अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की ।
विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में महू में हुआ। उन्होंने संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का मार्गदर्शन किया। वह देश के सर्वप्रथम विधि मंत्री थे। डॉ. अंबेडकर अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे।
आजाद सिंह दांगी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक चेतना के मसीहा थे। उनका शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उद्घोष आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर रवि इंदौरा, साहब राम इंदौरा, डॉ. दिलबाग खान, बंसी वाल्मीकि, विक्की चौहान, सुनहरा जांगड़ा, राम दिया प्रजापति, प्रभुदयाल आदि भी मौजूद रहे।


