Breaking NewsEducationGohana

एन.सी.सी. फेस्ट की विजेता छात्राओं को गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल ने किया सम्मानित

गोहाना :- 13 अप्रैल : शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की उन एन.सी.सी. की कैडेट्स को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया जो छठे वार्षिक एन.सी.सी. फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता बनीं। छठा वार्षिक एन.सी.सी. फेस्ट 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सोनीपत के जी. वी. एम. गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया गया। इस फेस्ट में गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की एन.सी.सी. की कैडेट्स ने अपनी एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. एकता वशिष्ठ के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया । रंगोली प्रतियोगिता में गोहाना कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस टीम में नीरू और पूनम थे। इसी तरह से क्विज कांटेस्ट में यहां की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस टीम में तनु, निधि और मंजू थे। दोनों प्रतियोगिताओं की विजेता कैडेट्स को गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button