प्रभात जैन बने गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
गोहाना :-13 अप्रैल : गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शनिवार को गठन किया गया । इस गठन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी युवा टैक्स एडवोकेट प्रभात जैन को सौंपी गई। इस टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य टैक्स एडवोकेट के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट भी हैं ।
टैक्स एडवोकेट प्रभात जैन से पहले उनके पिता अशोक जैन इसी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। जैन परिवार गोहाना का ऐसा एकमात्र परिवार है जिसके दो-दो सदस्यों को एसोसिएशन का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।
नई कार्यकारिणी के दो संरक्षक होंगे। ये संरक्षक टैक्स एडवोकेट अशोक जैन और टैक्स एडवोकेट नरेंद्र गुप्ता हैं। अशोक जैन की भांति नरेंद्र गुप्ता भी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। लेखा वर्ष 2024-25 के नए चुनाव में सचिव टैक्स एडवोकेट आशीष बंसल बने। बंसल गोहाना बार एसोसिएशन के भी उपाध्यक्ष हैं।
नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सी.ए. नवीन गर्ग, सह सचिव टैक्स एडवोकेट योगेश रहेजा और कोषाध्यक्ष टैक्स एडवोकेट सुनील मित्तल होंगे। नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर शीशपाल गोयल, नितिन गोयल, हिमांशु रंग, अंकित गक्खड़, मनदीप सैनी, अनिल वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।



