Breaking NewsEducationEntertainmentGohana

गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में हरियाणवी संस्कृति से महका बैसाखी उत्सव

गोहाना :-12 अप्रैल : धर्मपुत्र कला मंच द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बैसाखी उत्सव आयोजित किया गया। यह उत्सव हरियाणवी गीतों और रागिनियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति से महक उठा।

अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने की। मुख्य अतिथि सोनीपत विहिप के पर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार मित्तल और सोशल वर्कर सुलतान सिंह सैनी रहे। संयोजन धर्म पुत्र कला मंच के संस्थापक मनोज जाले ने किया। मंच संचालन आशीष शर्मा ने किया ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुधीर दिलावर और दिनेश कुमार ने हरियाणवी रागिनियों और गीतों को अपने सुरों से सजाया। हरियाणवी नृत्य दल ने दर्शकों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। डॉ. मनोज शर्मा की आवाज का जादू भी निखरा । भारती और प्रियंका ने बैसाखी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज की कल्चरल कन्वीनर ललिता के साथ मौसम, सचिन, अंकित, तिलक, रमा, श्वेता, तान्या, सर्व सैनी, दीपक कश्यप, हिमांशु आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button