AdministrationBreaking NewsGohana
गोहाना के महिला थाने में हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने सुनीं शिकायतें
गोहाना :-11 अप्रैल : हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल गुरुवार को गोहाना शहर के महिला थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं ।उन्होंने महिला थाने की जहां व्यवस्थाओं की जांच की, वहीं उन्होंने स्वयं भी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं ।
सोनिया अग्रवाल इन दिनों प्रदेश के महिला थानों का निरीक्षण कर रही हैं। इस क्रम में उन्होंने पहले खानपुर कलां गांव के महिला थाने का निरीक्षण किया। वह गुरुवार को गोहाना शहर के महिला थाने में पहुंचीं। उन्होंने महिला थाने के रिकॉर्ड की भी जांच की। उन्होंने महिला थाने के भोजनालय, महिला प्रकोष्ठ और मुंशी रूम की भी जांच की। वाइस चेयरपर्सन ने महिला थाने के स्टाफ के साथ भी बैठक की तथा उनकी समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की।
