Breaking NewsCountryEntertainmentSocial

मुंबई में हरियाणा-दिल्ली के कवियों का धमाल, राजेश चेतन की कविताओं ने हंसाया, गुदगुदाया-तंज भी दिखाया

मुंबई। भारतीय संस्कृति, संस्कार, मूल्यों को शब्द-तरंग-लय में पिरोकर दुनिया भर में पहुंचाने वाले कवि राजेश चेतन यहां तीन दिन में आयोजित दो हास्य कवि सम्मेलनों में मुंबई वासियों के दिलो दिमाग पर छा गए। विस्तारित फलक पर अपनी हास्य रचनाओं का ऐसा पिटारा खोला कि काव्य प्रेमी ‘वन्स मोर-वन्स मोर’ करते रहे। रचनाओं में तंज, कटाक्ष, राष्ट्र प्रेम, काव्य में प्रयोगधर्मिता के लिए मशहूर राजेश चेतन मुंबई वासियों को हास्य रस से सराबोर करने में भी सफल रहे।

मानस मन के चेतन-अचेतन पर गहरी छाप छोड़ने वाले राजेश चेतन साहित्य मंडली में काव्य के ‘अक्षय पात्र’ माने जाते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, मुंबई महानगर व अग्रवाल समाज नवी मुंबई (नेरुल-खारघर-पनवेल) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले हुए हास्य कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति की शुरूआत राजेश चेतन ने इन पंक्तियों से की-
“पास पड़ोसी को झंडे पर चांद लगाना आता है
चंदा पे झंडा लहराना उनके बस की बात नहीं”
राजेश चेतन अब तक एक दर्जन देशों में अपनी काव्य प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।
उनके बाद अरुण जैमिनी, डा. कीर्ति काले, डा अर्जुन सिसोदिया, संजय बंसल, महेश दुबे की रचनाओं का प्रवाह दर्शकों, श्रोताओं को को आनंद के सागर में कहीं दूर तक बहा ले गया।

कांग्रेस,राहुल, अखिलेश, भगवंत मान, पाकिस्तान, हुर्रियत, खालिस्तान , जस्टिन ट्रूडो कवियों की हास्य रचनाओं के केंद्र में रहे।

इन कार्यक्रमों में
प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आफ कस्टम्स, मुंबई प्रमोद कुमार अग्रवाल व प्रिंसिपल कमिश्नर आफ इन्कम टैक्स, मुंबई सतीश गोयल विशिष्ट अतिथि, विजय सिंघल (आईएएस), वाइस चेयरमैन एवं एमडी सिडको चीफ गेस्ट तथा शांतनु गोयल (आईएएस) ज्वाइंट एमडी, सिडको गेस्ट आफ आनर के रूप में शामिल हुए। आयोजन  नेहरू सेंटर आडिटोरियम वर्ली और तेरणा मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम नेरुल (वेस्ट), नवी मुंबई में हुआ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button