लायंस क्लब-गोहाना सिटी के नए अध्यक्ष होंगे संजय मंगल
गोहाना :-9 अप्रैल : एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले नए लायंस वर्ष के लिए लायंस क्लब – गोहाना सिटी का नया चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव की बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने की।
बैठक में नए अध्यक्ष का ताज संजय मंगल के सिर पर सजा । वह पहले भी लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। सचिव प्रवीण मित्तल और
कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल होंगे। मित्तल और गोयल को लगातार दूसरी बार क्लब की सेवा करने का अवसर मिला है। डॉ. एस.एन. गुप्ता की वर्तमान कार्यकारिणी में ये दोनों इन्हीं पदों पर आसीन हैं। अपने सर्वसम्मत चुनाव के लिए क्लब के नए पदाधिकारियों ने सब सदस्यों का धन्यवाद किया तथा सब को सम्मान देना आश्वस्त किया ।
चुनाव की इस बैठक में हरिओम गुप्ता, डॉ. राकेश रोहिल्ला, सुमेर जैन, सुमित गर्ग, अंकित गर्ग, नवीन जिंदल, प्रदीप जैन, ब्रजेश गोयल, दिनेश मित्तल, अनिल गोयल, पंकज गर्ग, सुमित मित्तल, सुनील गर्ग आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।



