भारत विकास परिषद गोहाना के नए अध्यक्ष ललित गोयल की टीम ने किया दायित्व ग्रहण
गोहाना :-8 अप्रैल : भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई की नए अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल की टीम ने दायित्व ग्रहण कर लिया। इस के लिए परिवार मिलन समारोह शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में आयोजित हुआ।
परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह की अध्यक्षता भाविप के मध्य हरियाणा प्रांत के प्रदेश महासचिव दीपक जिंदल ने की। मार्गदर्शन प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति गोयल का रहा। मुख्य अतिथि सोनीपत मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह दहिया के बेटे आशीष दहिया रहे। सानिध्य टैक्स एडवोकेट राम कुमार मित्तल, डॉ. मनोज शर्मा और सुरेंद्र गर्ग का रहा।
नए अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल के साथ उनकी टीम में सचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप जैन और महिला संयोजिका मानसी अरोड़ा ने भी पदभार ग्रहण किया। भाविप परिवार में जुड़े चार सदस्य भी परिचित करवाए गए। भाविप के माध्यम से हुए तीन नेत्रदानों के मृतकों के परिजन भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार ने स्थायी प्रकल्प चलाने के लिए भाविप को अपना आवास भेंट करने की घोषणा की ।



