गोहाना के गीता विद्या मंदिर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया
माय हेल्थ-माय राइट है वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम : अश्विनी कुमार
गोहाना :-6 अप्रैल : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रत्येक वर्ल्ड हेल्थ डे के लिए एक अलग थीम देता है। उनके अनुसार इस बार का थीम माय हेल्थ-माय राइट है। प्रिंसिपल ने कहा कि यह थीम इस बात का द्योतक है कि स्वास्थ्य ही मानव जीवन की वास्तविक
आधारशिला है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह की अध्यक्षता स्कूल के मैनेजर और सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने की। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस दिवस का मुख्य मन्तव्य स्वास्थ्य के क्षेत्र के नए शोधों और आविष्कारों से जनमानस को अवगत करवाना है। कार्यक्रम चाणक्य सदन के
तत्वावधान में हुआ। छात्रा निकिता ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला ।
स्कूल के शारीरिक शिक्षक जनता चहल, रेखा शर्मा और सोमनाथ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम करवाए।



