Breaking NewsBusinessGohana

कथूरा गांव स्थित खरीद केंद्र से श्मशान भूमि में पड़ी हुई फसल की खरीद नहीं करेगी सरकार

गोहाना :-5 अप्रेल : कथुरा गांव में स्थित खरीद केंद्र से श्मशान भूमि में पड़ी हुई फसल की खरीद नहीं होगी। गेहूं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खरीद एजेंसी और मार्केट कमेटी अधिकारियों ने आढ़तियों को श्मशान भूमि में फसल नहीं उतरवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने फसल का उठान तेजी से कराने के लिए खरीद केंद्र को नजदीक के गोदाम के साथ लिंक किया है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गेहूं की खरीद नई अनाज मंडी के साथ-साथ आठ खरीद केंद्रों पर भी होगी। कई खरीद केंद्रों पर फसल की आवक अधिक होती है। इसके चलते उन खरीद केंद्रों पर फसल उतारने के लिए किसानों को पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलें कच्ची जमीन पर उतारनी पड़ती है। उपमंडल में कथूरा गांव में मुख्य खरीद केंद्र है। खरीद केंद्र में गेहूं की खरीद फूड एंड सप्लाई एजेंसी करेगी। इस खरीद केंद्र में गेहूं की आवक अधिक होती है। बीते वर्ष खरीद केंद्र पर 90 हजार 405 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। गेहूं की आवक की तुलना में खरीद केंद्र परिसर काफी छोटा है। इसके चलते कुछ आढ़ती किसानों की फसलें खेतों में कच्ची जमीन पर भी उतरवाते हैं। कथूरा खरीद केंद्र के सामने श्मशान भूमि भी हैं। कुछ आढ़ती किसानों की फसल श्मशान भूमि में भी उतरवाते हैं। इस बार अधिकारियों ने श्मशान भूमि में पड़ी फसल की खरीद नहीं करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने कथूरा खरीद केंद्र के आढ़तियों को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button