Breaking NewsGohanaPolitics
संदीप सैनी को बीजेपी ने पुनः व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य किया नियुक्त
गोहाना :-5 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी ने अपने व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। इस कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व गोहाना के गढ़ी उजाले खां गांव के युवा व्यवसायी नेता संदीप सैनी करेंगे। उन्हें दूसरी बार इस प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए सैनी ने प्रदेश के सी. एम. और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीता राम मित्तल के प्रति आभार व्यक्त किया है।


