EducationGohana

सुनील भावा को स्टार टीचर समेत चार अवार्ड से सम्मानित

गढ़ी सराय नामदार खां गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को बेस्ट टीचर समेत चार अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें स्टार टीचर के साथ ही केआरपी, पहाड़े प्रतियोगिता, बालगीत अवार्ड मिला। सुनील भावा जिले के इकलौते प्राइमरी शिक्षक हैं, जिन्हें 4 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्हें ये अवार्ड सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन में सोमवार को आयोजित हुए जिला स्तरीय एफएलएन जी-20 जनभागीदारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह ने देकर सम्मानित किया।

उनके अलावा इसी स्कूल की शिक्षिका कुसुम को सम्मान मिला। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण, बीआरसी इंदु बाला, स्कूल के हेडमास्टर रविंद्र मलिक व हेड टीचर सतपाल सिंह ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button