Breaking NewsGohanaPolitics
गोहाना हलके के आनंद हुड्डा सुशासन, केंद्र और समन्वय विभाग के जिला प्रमुख नियुक्त
गोहाना :-2 अप्रैल : गोहाना हलके के दिग्गज भाजपा नेता आनंद सिंह हुड्डा को सुशासन, केंद्र एवं समन्वय विभाग का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस पद का नया नियुक्ति पत्र आनंद हुड्डा को बुधवार को सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने प्रदान किया। आनंद हुड्डा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के सी. एम. और भाजपा के राज्य अध्यक्ष नायब सिंह सैनी,
के प्रदेश महामंत्री और राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली, राज्य संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष दोदवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रत्येक संभव प्रयास करेंगे।


