Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के गीता विद्या मंदिर के नए अध्यक्ष बने एडवोकेट तिलक रेल्हन

 

गोहाना  :-2 अप्रैल : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है।

हिंदू शिक्षा समिति ने 11 सदस्यों की जिस नई टीम की घोषणा की है, उस के मुखिया एडवोकेट तिलक रेल्हन होंगे। सोनीपत निवासी रेल्हन दिल्ली सरकार के रिटायर्ड पी.जी.टी. हैं और अब बतौर वकील सोनीपत की कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं । नई टीम के 11 सदस्यों में दो सदस्य महिलाएं हैं।

उपाध्यक्ष संजय मेहंदीरत्ता होंगे। वह मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष हैं। सचिव और मैनेजर डॉ. मनोज शर्मा बनाए गए हैं। वह शहर के जाने-माने सर्जन हैं तथा उनका क्लिनिक महम रोड पर स्थित है |कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सी. ए. पारुल गुप्ता को सौंपी गई है। उनके ससुर राम कुमार मित्तल स्कूल के पूर्व अध्यक्ष हैं ।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पिछली कार्यकारिणी के अध्यक्ष परमानंद लोहिया और सुभाष आहूजा संरक्षक बनाए गए हैं। कार्यकारिणी के पांच सदस्य हैं। इनमें के. एल. पिपलानी रिटायर्ड बैंकर हैं। वह मुगलपुरा में रहते हैं। दूसरी सदस्य ज्योति गोयल हैं। वह उत्तम नगर में रहती हैं। वह इसराना स्थित मार्कीट कमेटी की एकाउंटेंट हैं। तीसरे सदस्य मुकेश सहवाल पेशे से केमिस्ट हैं। गोहाना के एक प्रमुख अस्पताल में उनकी शॉप है। चौथे सदस्य आई.एम.ए. की गोहाना इकाई के अध्यक्ष डॉ. बी. के. गुप्ता हैं।

पांचवें सदस्य अतुल कौशिक हैं। वह सोनीपत में रहते हैं। वह दिल्ली के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में प्राध्यापक हैं ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button