Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

नगर निकायों के अध्यक्षों ने हरियाणा के नगर निकाय मन्त्री सुभाष सुधा का किया अभिनंदन

 

गोहाना  :-2 अप्रैल : हरियाणा प्रदेश नगर परिषद एवं नगर पालिका एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के राजकीय सचिवालय में पहुंच कर नए नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा का अभिनंदन किया। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष और गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के नेतृत्व में नगर निकायों के अध्यक्ष राजधानी में पहुंचे ।

प्रदेश की नई नायब सिंह सैनी सरकार में नगर निकाय का मंत्रालय थानेसर के भाजपा विधायक सुभाष सुधा को सौंपा गया है। पूर्ववर्ती खट्टर सरकार के समय में यह मंत्रालय हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता के पास था।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मंत्रालय के कार्यभार को संभालने के बाद सुभाष सुधा से भेंट करने के लिए नगर परिषद एवं नगर पालिका एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ पहुंचा |प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के लगभग सब नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष सम्मिलित रहे।

नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने एसोसिएशन की टीम को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनावों की इस समय प्रभावी आचार संहिता जब 4 जून को समाप्त हो जाएगी, उसके बाद राज्य सरकार नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के रूप में नगर निकायों की समस्याओं पर गहनता से मंथन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत विरमानी ने नए नगर निकाय मंत्री को एसोसिएशन की मांगों की जानकारी दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button