शहर में रोहतक रोड स्थित बस स्टैंड परिसर से व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर उसने शहर थाना में शिकायत दी। गीता कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक को 1 जुलाई को सुबह करीब पौने 8 बजे बस स्टैंड परिसर में शेड के नीचे खड़ी की थी।
उसके बाद जब उसने दोपहर बार करीब साढ़े 3 बजे देखा तो बाइक शेड के नीचे नहीं मिली। इस पर उसने आसपास में बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



