Breaking NewsGohana
क्रांतिकारी उद्धम सिंह का शहीदी दिवस मनाने और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय
शहर में गुढ़ा रोड स्थित बैकवर्ड भवन में पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा की गोहाना इकाई के सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में उन्होंने 30 जुलाई को क्रांतिकारी उद्धम सिंह का शहीदी दिवस मनाने और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। मीटिंग संगठन के अध्यक्ष धुलाराम ने कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करता है।
इस बार भी 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों का डाटा जुटाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रो. शमशेर भंडेरी, सुभाष भट्टी, कुलदीप, सोमपाल सैन, रामकुमार प्रजापति, प्रदीप पांचाल, ईश्वर प्रजापति, रामनिवास, प्रवीण सैन, मुकेश बेडवाल, रामप्रकाश, धर्मवीर आदि उपस्थित थे।



