Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ने श्री श्याम महोत्सव की बचत से गरीब बेटी के किए हाथ पीले

गोहाना :-31 मार्च : श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ने रविवार को पालिका बाजार के निकट स्थित कर्ण पैलेस में एक गरीब बेटी के हाथ पीले किए। विवाह भोजन और दान समेत पूरा खर्च मंडल द्वारा स्वयं वहन किया गया । यह विवाह तीन महीने पहले हुए श्री श्याम महोत्सव की बचत और दानदाताओं के सहयोग से किया गया। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में 30 दिसंबर 2023 को श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ने श्री श्याम महोत्सव का आयोजन  किया था। उस महोत्सव में कोलकाता के राज पारीक और मध्य प्रदेश की अधिष्ठा – अनुष्का आई थीं। तभी मंच से घोषित कर दिया गया था कि संकीर्तन की आय से जरूरतमंद बेटियों का डोली में बैठने का सपना पूरा किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

तीन महीने में यह मंडल चार बेटियों के विवाह करवा चुका है। इसी कड़ी में रविवार को पांचवां विवाह करवाया गया। वर और वधू गोहाना के निकटवर्ती गांवों के थे। विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाज से कर्ण पैलेस में
हुआ। नवविवाहित युगल को आशीर्वाद देने के लिए गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल समेत विभिन्न विशिष्ट नागरिक पहुंचे। विवाह के आयोजन में श्री मोर छड़ी मित्र मंडल, महाराजा अग्रसेन समिति, सहयोग संकीर्तन मंडल, श्याम मित्र मंडल सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button