भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई के चुनाव में ललित गोयल पुनः अध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता फिर बने सचिव
गोहाना :-29 मार्च : एक अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहे नए लेखा वर्ष के लिए भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में एडवोकेट ललित गोयल फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए। सचिव भी दोबारा से प्रमोद गुप्ता बने हैं।
1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के लिए पिछले साल हुए चुनाव में ललित गोयल और प्रमोद गुप्ता पहली बार क्रमशः अध्यक्ष और सचिव बने थे। विगत कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष कुच्छल के पास थीं तो महिला इकाई की अध्यक्ष सीमा जैन थीं। नए चुनाव में जहां अध्यक्ष और सचिव रिपीट हुए हैं, वहीं दोनों महिला पदाधिकारी बदली गई हैं। कोषाध्यक्ष का दायित्व इस बार संदीप जैन को सुपुर्द किया गया है। महिला अध्यक्ष मानसी अरोड़ा होंगी। ये दोनों पहली बार इन पदों के लिए चुने गए हैं।
नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए होगा।



