AdministrationBreaking NewsGohana

शाहपुर गांव की गौशाला देगी गोहाना नगर परिषद द्वारा पकडे 150 बेसहारा सांडों को पनाह

संसदीय चुनावों के चलते टेंडर में नगर परिषद लाचार, गौशाला डेढ़ सौ सांडों को पनाह देने के लिए तैयार

 

गोहाना :-28 मार्च : शहर में बेसहारा पशुओं का उत्पात बढ़ता जा रहा है। लेकिन संसदीय चुनावों की आचार संहिता के चलते नगर परिषद टेंडर करने में असमर्थ है। ऐसे में पानीपत के शाहपुर गांव की गौशाला से आग्रह किया गया है। यह गौशाला डेढ़ सौ सांडों को अपने यहां पनाह देने के लिए तैयार हो गई है। इस के चलते गुरुवार को शहर में गजराज रोड से सड़कों-गलियों पर घूमने वाले बेसहारा सांडों को पकड़ने का काम प्रारंभ कर दिया गया ।

इस समय संसदीय चुनावों की आचार संहिता प्रभावी है। यह आचार संहिता 4 जून तक लागू रहेगी। इसी आचार संहिता के चलते नगर परिषद बेसहारा पशुओं को पकड़वाने के लिए टेंडर करने में सक्षम नहीं है। अपनी
इस लाचारी से आम जनता को राहत देने के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने अपने स्तर पर एक पहल की। उनकी पहल पर पानीपत के शाहपुर गांव में स्थित गौशाला आगे आई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वैसे सड़कों-गलियों में बेसहारा घूमने वाले ज्यादातर पशु दहशत के पर्याय बने हुए हैं, पर ज्यादा खौफ सांडों का है। ये सांड आपस में लड़ते-भिड़ते हुए हर समय राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने रहते हैं। गौशाला ने साफ कर दिया कि वह केवल सांडों को लेगी और फिलहाल डेढ़ सौ सांडों को ही ले पाएगी।

गौशाला के अध्यक्ष राजरूप पन्नू, ने नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति और भाजपा के दिग्गज नेता इंद्रजीत विरमानी, गोहाना जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन की उपस्थिति में बेसहारा सांडों को पकड़ने का काम गुरुवार को शुरु कर दिया गया। यह कार्य गजराज रोड से प्रारंभ किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button