Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

होली मिलन समारोह ने दिया भाई चारे का संदेश, सर्वसमाज में एकता और प्रेम बनाए रखने के लिए करेंगे काम : तकदीर नरवाल

खबर अब तक
गोहाना :-25 मार्च :  गांव कथूरा स्थित अखिल भारतीय सर्वजातीय नरवाल खाप भवन में सोमवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सर्वजातीय भाईचारे का गजब का माहोल नजर आया। समारोह में सभी जातियों के लोगों ने समाज व राष्ट्र के मुद्दों पर बेहद प्रेमपूर्वक चर्चा की नरवाल समाज के राष्ट्रीय प्रधान चौ. भलेराम के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह नरेश छिछड़ाना ने कहा कि प्रेम व भाईचारे से समाज व राष्ट्र की सभी समस्याओं का हल संभव है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नरवाल खाप भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जिला पार्षद तकदीर नरवाल कथूरा ने किया। समारोह में शामिल लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों के मुताबिक सर्वसमाज में एकता व प्रेम बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि सही नीतियों पर चलते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कथूरा खंड के सह कार्यवाह एडवोकेट कुलदीप बाल्मीकि आहुलाना, मास्टर रोहतास, अजमेर सिंह, पवन शर्मा, विक्रम छिछङाना, बिजेंद्र व क्षेत्र से हरेक समाज व हर स्तर के लोग समारोह में भाग लेकर बहुत खुश दिखाई दिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button