Breaking NewsGohanaPolitics

गांव कथूरा में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्रहण की सदस्यता

गोहाना :-25 मार्च : गांव कथूरा में भाजपा की तरफ से सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में शहिदी दिवस पर आयोजित समारोह में अंकित नरवाल समेत 100 युवाओं व ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 11 सरपंचों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। प्रदेश के विकास को तेज गति में लाने के लिए तीसरी बार भी भाजपा सरकार चुनाव में जीत दर्ज करेगी और हर वर्ग का कल्याण करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरियाणा व्यापारिक कल्याण बोर्ड रोहतक राजेश लुंबा, सोनीपत जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, भले गिरी महाराज, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती,नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी भलेराम नरवाल, जिला पार्षद तक़दीर नरवाल, अंकित नरवाल और बहुत सारे गणमान्य गांव वासी मौजूद  रहे।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button