Breaking NewsGohanaReligionSocial

गोहाना के महम रोड स्थित श्री श्री 1008 स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज की कुटिया में आयोजित हुआ जयंती समारोह

जीवन को सार्थक बना देता है गुरु का मार्गदर्शन : मलिक

गोहाना :-24 मार्च: गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने रविवार को कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सार्थक बना देता है। वह गोहाना महम मार्ग पर स्थित श्री श्री 1008 स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज की कुटिया में उनके जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

विशिष्ट अतिथि आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया रहे। संयोजन सभा के अध्यक्ष सुभाष वर्मा और महासचिव हरीश शर्मा सहित गोविंद परिवार ने किया। समारोह में पहले हवन हुआ। उसके बाद सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो जाता है जिन्हें अपने गुरु का सानिध्य और मार्गदर्शन उपलब्ध हो जाता है। यह गुरु ही है जो अज्ञान के अंधेरे को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि गुरु कुरीतियों का उन्मूलन कर समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भजन सम्राट डॉ. समुद्र दास, आजाद सिंह दांगी, सतबीर पौडिया, रमेश कुमारी वर्मा, सागर वर्मा, जितेंद्र वर्मा, शिप्रा वर्मा, ग्रूवी वर्मा, साहिल दुरेजा, चंचल सोनी, सुनील कुमार, पुष्पराज शर्मा, सुदेश, नमन वर्मा, रेणुका साहनी, जगदीश चाबा, बबलू शर्मा, सुरेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button