गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग होली खेली
गोहाना :-24 मार्च: रविवार को पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपने निवास पर कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ जम कर गुलाल उड़ाया तथा उनका मुंह मीठा करवाया।
होली उत्सव का संयोजन कांग्रेस के बैकवर्ड सेल के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह दांगी ने किया। विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति विविधता में एकता की पर्याय है। होली का त्योहार बीती ताहि बिसारी के आगे की सुधि लेई का संदेश देते हुए भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाता है।
जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि होली का पर्व जाति धर्म, बड़ा-छोटा, गरीब-अमीर की सब विसंगतियों को त्यागते हुए मनाना चाहिए। विधायक ने कहा कि पर्व हमें एक-दूसरे के निकट लाते हैं तथा परस्पर समझने का मौका देते हैं।
होली मिलन समारोह में डॉ. दिलबाग खां, मलिक राज मलिक, साहब राम इंदौरा, बंसी वाल्मीकि, कृष्ण सैनी, देवेंद्र शर्मा, धर्मपाल लठवाल, सतबीर पौडिया, सतबीर रहबारी, राम मेहर पांचाल, पवन कुमारी सैनी, विक्की चौहान आदि भी उपस्थित रहे ।


