अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेशनल ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश सेल के प्रभारी रणदीप मलिक ने कहा कि-केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादे किए, वह पूरे नहीं किये
गोहाना :-23 मार्च : अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेशनल ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश सेल के प्रभारी रणदीप मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो वादे किए, वह पूरे नहीं किए। सरकार ने किसानों को उनके हक देने की बजाय, उन पर लाठी व गोली चलाने का काम किया। कांग्रेस ने हमेशा से किसानों की आवाज उठाई है। इसी के तहत किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने विशेष प्लान बनाया है। इसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे और उनके प्रति जागरूक भी करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है, जिससे बेरोजगारी चरम पर है। इसके अलावा अन्य वर्गों को भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वह शनिवार को रोहतक रोड स्थित एक निजी सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार में भी सोनीपत व रोहतक जिले के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके बाद शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को शहीदी दिवस पर नमन किया। वहीं कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली भी मनाई। इस मौके पर सरपंच राजमल मलिक, मोहित मलिक, कृष्ण वर्मा, राजकुमार चहल, रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।


