Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के शेर सिंह पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन
होली मतलब जो हो ली, उसे बिसार आगे की सुध लें : मलिक
गोहाना :-23 मार्च: होली के दो शब्द होली अर्थात जो बीत गया, उसे बिसार कर आगे की सुध लेने का संदेश देते हैं। शनिवार को यह टिप्पणी गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह मलिक ने की। महेंद्र सिंह मलिक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने की। इस होली मिलन समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन महेंद्र सिंह मलिक और प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने कहा कि होली का पर्व वैमनस्य को भूल कर सौहार्द को अपनाने पर बल देता है। होली मिलन समारोह में अशोक दांगी, अमित चहल, रजत खुराना, डेनियल शर्मा, रितु सांगवान, प्रीति राणा, गीता मलिक आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।



