Breaking NewsGohanaPolitics

केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग हताश और निराश हैं-रणदीप मलिक

गोहाना :-22 मार्च : अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेशनल ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर रणदीप मलिक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग हताश और निराश हैं। उनके अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर तक राहुल गांधी द्वारा घोषित किसान न्याय गारंटी को पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए हाल ही में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनके प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। रणदीप मलिक शुक्रवार को रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button