Breaking NewsGohanaSocial

रिटायर्ड जे.ई. की तेरहवीं पर गोहाना के जाट भवन के लिए दान किए 5 लाख

गोहाना :-22 मार्च : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रिटायर्ड जे.ई. और नंबरदार स्व. राज सिंह श्योराण की तेरहवीं पर उनके परिवार ने शुक्रवार को शहर के सेक्टर 7 में निर्माणाधीन जाट भवन के लिए गोहाना जाट महासभा को पांच लाख रुपए भेंट किए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राज सिंह श्योराण मूलतः आहुलाना गांव के थे।उनकी जीवनयात्रा 17 मार्च को पूर्ण हुई। उनके तीन बेटों में से दो बेटे अधिकारी हैं। जगदीप श्योराण बिजली निगम में एस. एस. ए. है। प्रदीप श्योराण सिंचाई विभाग में एस.डी.ओ. हैं। तीसरे बेटे जगजीत श्योराण एडवोकेट हैं। शुक्रवार को राजसिंह श्योराण की तेरहवीं के कार्यक्रम में उनकी पत्नी रिसालो देवी ने तीनों बेटों के साथ मिल कर जाट भवन के लिए पांच लाख रुपए दिए। यह राशि गोहाना जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन के सुपुर्द की ।

इस अवसर पर सत्यवीर सिंह आर्य, विक्रम, तेज सिंह, समुद्र सिंह, कृष्ण मलिक, मलिक राज मलिक, रिछपाल आदि भी उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button