Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना के सोनू देशवाल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

गोहाना :-22 मार्च : गोहाना के सोनू देशवाल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, जो तंजानिया देश में स्थित है, पर तिरंगा फहराया है। यह अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही इससे पहले अक्तूबर 2023 में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप को फतेह कर चुके हैं।

सोनू देशवाल ने जून 2023 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण संस्थान से माउंटेनरिंग का कोर्स किया। वह गोहाना के खेड़ी दमकन गांव के रहने वाले हैं। वह इस समय दिल्ली शिक्षा निदेशालय के शिक्षक के रूप में नियुक्त हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सोनू देशवाल के अनुसार किलिमंजारो चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है। यह विश्व का एकमात्र सबसे ऊंचा खड़ा पर्वत है। सोनू देशवाल का
कहना है कि इस पर्वत को फतेह करना अत्यन्त जटिल था। चोटी पर माइनस 20 डिग्री तापमान था, ऑक्सीजन की मात्रा केवल 50 प्रतिशत थी तथा 40 से 50
किलोमीटर की गति से बर्फीली हवाएं चल रही थीं।

सोनू देशवाल ने किलिमंजारो चोटी पर 12 मार्च को तिरंगा फहराया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और दोस्तों को दिया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button