Breaking NewsGohanaPolitics

कांग्रेस के खाते फ्रिज करने और केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले विधायक नरवाल, राजनीतिक द्वेष के चलते हो रही है विपक्षियों पर कार्रवाई

गोहाना :- 22 मार्चः इंदुराज नरवाल विधायक ने सरकार द्वारा कांग्रेस के खाते सीज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक करार दिया। इंदुराज ने कहा कि पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन ठीक चुनाव के मध्य देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के विरूद्ध इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक द्वेष को दर्शाती है।

इंदुराज ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव का होना जरूरी है। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रत्येक दल को लेवल प्लेयिंग फील्ड मिलना चाहिए। चुनाव के दौरान सभी दलों को समान अवसर प्राप्त होने आवश्यक है। लेकिन सत्ताधारी बीजेपी देश की राजनीति पर एकाधिकार स्थापित करने की मंशा से लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है। स्वतंत्र जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं पर आनन-फानन में कार्रवाई की जा रही है। बिना दोष साबित किया विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई, इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है।

इंदुराज ने कहा कि चुनावी चंदे के लेन-देन में अपारदर्शिता, कांग्रेस के खातों को फ्रिज करने और विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई के विरुद्ध तमाम लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का ह्रास, देश के लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इंदु राज नरवाल विधायक ने सरकार द्वारा कांग्रेस के खाते सीज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक करार दिया। इंदुराज ने कहा कि पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन ठीक चुनाव के मध्य देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के विरूद्ध इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक द्वेष को दर्शाती है।

इंदुराज ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव का होना जरूरी है। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रत्येक दल को लेवल प्लेयिंग फील्ड मिलना चाहिए। चुनाव के दौरान सभी दलों को समान अवसर प्राप्त होने आवश्यक है। लेकिन सत्ताधारी बीजेपी देश की राजनीति पर एकाधिकार स्थापित करने की मंशा से लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है। स्वतंत्र जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं पर आनन-फानन में कार्रवाई की जा रही है। बिना दोष साबित किया विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई, इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है।

इंदुराज ने कहा कि चुनावी चंदे के लेन-देन में अपारदर्शिता, कांग्रेस के खातों को फ्रिज करने और विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई के विरुद्ध तमाम लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का ह्रास, देश के लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button