Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना की ठाकुर बस्ती की आंगनबाड़ी में हुई गर्भवतियों की गोद भराई
गोहाना :-21 मार्च : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को शहर की ठाकुर बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। भावी माताओं को अपनी और अपने शिशु की अच्छी सेहत के साथ सुरक्षित प्रसूति के लिए अच्छी खुराक लेने की सलाह दी गई। गोद भराई की रस्म में गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें परामर्श दिया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ करने के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए गए। गोद भराई की रस्म में सुमन, राजवंती, निर्मला, कमलेश, सरोज, सुनीता, ललिता, बबली, उषा, रेणु, सुनील और प्रेम का विशेष सहयोग रहा।



