एन.एस.एस की स्वयंसेविकाओं को मोबाइल फोन के सही प्रयोग की दी नसीहत
गोहाना :-21 मार्च : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एन.एस.एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ. सुमिता सिंह रहीं ।
उन्होंने मोबाइल एक वरदान या अभिशाप विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को मोबाइल के सकारात्मक प्रयोग करने की नसीहत दी।
मुख्य अतिथि ने शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने एन. एस. एस. के संदेश – स्वयं से पहले आप के भाव को जीवन में स्थायी रूप से अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने गीत, कविताएं, नृत्य व नुक्कड़ नाटक आदि द्वारा नागरिकों को मतदान व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशे के विरुद्ध भी जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर
पर एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी बबली, नीलम और शालिनी उपस्थित रहे ।



